Move to Jagran APP

भक्त और भगवान का रिश्ता अटूट: प्रियंका

राम के नाम का स्मरण करने मात्र से पाप दूर हो जाते हैं। कलियुग में पाप भले ही बढ़ता है परंतु परमात्मा की शरण में जाने वालों का कल्याण होता है। सोमवार को सांथा विकास खंड के ग्राम बौरब्यास में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के सातवें दिन कथा सुनाते हुए प्रियंका द्विवेदी ने यह बातें कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 11:22 PM (IST)
भक्त और भगवान का रिश्ता अटूट: प्रियंका
भक्त और भगवान का रिश्ता अटूट: प्रियंका

संतकबीर नगर :राम के नाम का स्मरण करने मात्र से पाप दूर हो जाते हैं। कलियुग में पाप भले ही बढ़ता है परंतु परमात्मा की शरण में जाने वालों का कल्याण होता है।

loksabha election banner

सोमवार को सांथा विकास खंड के ग्राम बौरब्यास में चल रहे श्रीराम महायज्ञ के सातवें दिन कथा सुनाते हुए प्रियंका द्विवेदी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि भक्त भगवान का और भगवान भी भक्त के प्यासे होते हैं। राम के वन गमन की कथा सुनाते हुए उन्होंने सनातन संस्कृति की विशेषताओं के बारे में बताया। द्वितीय कथा वाचिका अंजली त्रिपाठी ने राम केवट संवाद का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माया रूपी संसार में भोग की प्रवृत्ति बढ़ने से लोग धर्म के पथ से भ्रमित हो रहे हैं जो उनके दु:खों का कारण है। उन्होंने धर्म के मार्ग पर सभी को चलने के लिए कहा। मौके पर मधुर जी, अशोक शाष्त्री, अंबिका पांडेय, बृहस्पति पांडेय, हरीराम राय, कोदई पांडेय, योगेंद्र नाथ, संदीप पांडेय, ग्राम प्रधान विनोद पांडेय, रामसुभग दूबे, कैलाश पांडेय, रामदेव वर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में रामलीला कलाकारों ने राम विवाह प्रसंग का मंचन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.