भूमि विवाद में पट्टीदारों ने वृद्ध पर किया हमला
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा के बढेपुरवा में बुधवार की शाम भूमि विवाद में पट्टीदारों द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
संतकबीर नगर: महुली थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा के बढेपुरवा में बुधवार की शाम भूमि विवाद में पट्टीदारों द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति पर ईंटों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी नाथनगर ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम महदेवा के बढेपुरवा निवासी प्रयाग सिंह पुत्र झिनकू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर मे आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार ठाकुर सिंह, वकील सिंह व शेर बहादुर सिंह ने बुधवार शाम भूमि विवाद में ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने ईंट के हमले से पीड़ित के सिर मे चोटें आई हैं। घायलावस्था मे परिजन सीएचसी नाथनगर ले गए जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख गुरुवार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले में मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद चोट के आधार पर धारा बढ़ाई की जाएगी। आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।