नपा खलीलाबाद के चेयरमैन पद के लिए आज तीसरी बार होगी मतों की गिनती
संतकबीर नगर कोर्ट के आदेश पर नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से 23340 मतों की गिनती शुरू होगी।
संतकबीर नगर: कोर्ट के आदेश पर नगरपालिका परिषद खलीलाबाद के चेयरमैन पद के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से 23340 मतों की गिनती शुरू होगी। कलेक्ट्रेट हाल में मतगणना की वीडियोग्राफी की जाएगी। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा की कमान एएसपी को सौंपी गई है।
वर्ष 2017 में नगरीय निकाय का चुनाव हुआ था। एक दिसंबर को मतों की गिनती हुई थीं। भाजपा समर्थक श्यामसुंदर वर्मा को विजयी घोषित किया गया था। इस पर प्रतिद्वंदी बसपा के जगत जायसवाल ने कोर्ट का दामन थामा था। उन्होंने यह आरोप लगाया था कि जिला प्रशासन ने हेरा-फेरी करके गलत तरीके से विजयी घोषित कर दिया। कोर्ट के आदेश पर 10 फरवरी 2021 को कलेक्ट्रेट हाल में पुनर्मतगणना हुआ था। जिला प्रशासन ने श्यामसुंदर वर्मा को विजयी घोषित कर दिया था। इस पर जगत जायसवाल ने मतगणना में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए पुन: कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने पुन: मतों की गिनती कराने के निर्देश दिए हैं। बहरहाल कलेक्ट्रेट हाल में मतों की गिनती के लिए 12 टेबल लगाए गए हैं। इसमें 12 पर्यवेक्षक व 36 गणना सहायक कुल 48 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेंहदावल के एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी को रिटर्निंग आफिसर (आरओ) व तहसीलदार शशांक शेखर राय को असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर (एआरओ) नामित किया गया है। -------
हाईलाइटर
कलेक्ट्रेट हाल में वीडियोग्राफी के बीच 23,340 मतों की होगी गिनती
आरओ व एआरओ नामित , मतगणना के लिए लगाई गई 12 टीम
कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस तैनात