यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नंदौर-बघुआ मार्ग का निर्माण शुरू, मिली राहत
14 किमी लंबे मार्ग पर पिछले तीन वर्षों ने कठिन है आवागमन

संतकबीर नगर : मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर करीब 14 किमी सड़क पर आवागमन करना लोगों के लिए कठिन रहा। यही हाल लेड़ुआ-महुआ से नंदौर तक का भी रहा। शुक्रवार को बघुआ से नंदौर तक सड़क निर्माण का कार्य आरंभ होने से लोगों को राहत मिली। लोग उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा और लोगों का जिला मुख्यालय तक आवागमन आसान हो जाएगा।
मेंहदावल-खलीलाबाद और खलीलाबाद से सिद्धार्थनगर तक आवागमन के लिए कम दूरी के मार्ग पर बघुआ से बखिरा और लेडुआ महुआ से लेकर नंदौर तक हाल रहा कि सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढे में सड़क दिख रही थी। हर दिन इस मार्ग पर लोगों के चोटिल होने की घटनाएं हो रही थीं। विधायक राकेश सिंह बघेल के प्रयासों से सड़क निर्माण के लिए धन मिल गया। टेंडर होने के बाद कार्य भी आरंभ हो गया। इससे अब लोगों को हिचकोले भरी सड़क से निजात मिल सकेगी। क्षेत्रीय निवासी राजेश गुप्त, श्रवण निषाद, रविशंकर मिश्र आदि ने कहा कि जिला मुख्यालय की सड़क बन जाने से बड़ी राहत मिलेगी। इससे मेंहदावल तहसील क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी तो वहीं नेपाल की सीमा तक का सफर भी आसान होगा। गांवों में भेजे जाएं जनपद व ब्लाक मुख्यालयों में तैनात सफाई कर्मी
संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष परमहंस गौतम व जिला महामंत्री नरेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद और ब्लाक मुख्यालयों में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी संबद्ध हैं। अधिकारी अपने लाभ के लिए इन्हें कार्यालय से मुक्त नहीं कर रहे और गांवों में सफाई नहीं हो पा रही। मुख्यालयों पर तैनात सफाई कर्मियों को गांवों में भेजना चाहिए। संघ यह मांग वर्षों से कर रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। संगठन के लोग शुक्रवार को विकास भवन में प्रभारी डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद से मिले। इस दौरान सभी ने सफाई कर्मियों की सेवा पुस्तिका सत्यापित करने, वित्तीय सत्र 2016-17 से अब तक का बकाया डीए एरियर का भुगतान करने, मृतक कर्मियों के आश्रितों को समस्त देयकों का भुगतान करने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति का भुगतान करने, जनपद व ब्लाक मुख्यालयों में काम करने वाले सफाई कर्मियों को उनके मूल तैनाती वाले गांवों में भेजने आदि सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सजनलाल, राजेंद्र प्रसाद, कृष्ण कुमार, सत्येंद्र कुमार, मानसिंह यादव आदि कर्मी मौजूद रहे।
