Move to Jagran APP

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीखा बूथ मैनेजमेंट के गुर

प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 11:24 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीखा बूथ मैनेजमेंट के गुर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीखा बूथ मैनेजमेंट के गुर

संतकबीर नगर: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रशिक्षण से पराक्रम कार्यक्रम के तहत मेंहदावल के एक निजी मैरेज हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथ मैनेजमेंट का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्हें इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने व विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने की रणनीति बताई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिश का पर्दाफाश करने को लेकर तमाम तरह के हथकंडे बताए गए।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला प्रभारी संतोष कटाई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार अफवाह व झूठे वादों को लेकर सत्ता में आई। कांग्रेस को पटखनी देने के लिए विरोध की रणनीति तैयार करते हुए एक मैदान तैयार किया गया, जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ। लेकिन झूठ व फरेब की राजनीति को जनता अब समझ चुकी है। वह केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के रवैये से पूरी तरह से नाखुश है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। कार्यकर्ता अगर अभी से मन से लग जाएं तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सकती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ मैनेजमेंट सीखकर ग्रामीण स्तर पर सक्रिय रहने का निर्देश दिया। कांग्रेस के प्रदेश सचिव परवेज खान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की राजनीति करती रही, लेकिन भाजपा धर्म, मजहब एवं संप्रदाय की राजनीति कर लोगों को गुटों में बांट रही है। जिसका नतीजा है कि पूरा देश महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध से जूझ रहा है। यह पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार की दिशा, रीति-नीति पूंजीपति ही तय करते हैं। जिससे किसानों, मजदूरों का काफी नुकसान हो रहा है। आने वाले समय में लोग भाजपा से किनारा कसकर कांग्रेस को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं। इस दौरान विष्णु शर्मा व गिरसंत यादव ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नीलम चतुर्वेदी, पंकज राव, गोपाल मिश्र, जवाहर लाल मिश्रा, संजय तिवारी, निसार अहमद, जैनेंद्र उपाध्याय, अनिल राय, जमील अहमद, महेश चौधरी, योगेंद्र यादव, पप्पू चौबे, दिलशाद अहमद, ओमप्रकाश चौबे, नसीम अख्तर, नुरुलहुदा, अंकित कुमार, रविद्र मिश्र सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.