विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ से करेंगे संत कबीर नगर सैनिक कल्याण भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:46 PM (IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ से संत कबीर नगर के सैनिक कल्याण भवन का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से दोपहर 12 से 1 बजे तक सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्टर के माध्यम से दोपहर 12 से 1 बजे तक सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

HighLights

  1. सीएम योगी मेरठ से करेंगे भवन का ऑनलाइन लोकार्पण।

  2. संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट में होगा सीधा प्रसारण।

  3. 3.17 करोड़ की लागत से बना है यह भवन।

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ से यहां के सैनिक कल्याण भवन का लोकार्पण करेंगे। उनके कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के जरिए कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर बारह बजे से एक बजे तक सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इसमें जनपद के जन प्रतिनिधि व अधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

सीएम इस जनपद के किसी लाभार्थी से ऑनलाइन बात नहीं करेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों में हलचल तेज हो गयी है। सीधा प्रसारण के दौरान कोई दिक्कत न आए,इसके लिए डीआइओ-एनआइसी के दिशा-निर्देशन में कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को एनआइसी के कर्मियों ने ट्रायल किया।

जनपद मुख्यालय पर डीएफओ कार्यालय के निकट स्थित 3.17 करोड़ लागत वाले सैनिक कल्याण भवन को कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने 15 मार्च 2026 को बनाया है। वह इसे हैंडओवर कर चुकी है। तब से इस भवन के वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह नाम से बने सभागार में हर माह सैनिक बंधु की बैठक हो रही है। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों,उनके आश्रितों की समस्याएं निस्तारित की जा रही है।

इसके अलावा अन्य कार्यक्रम हो रहे हैं। प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारी,कर्मचारी नियमित काम कर रहे हैं। बहरहाल सीएम के मेरठ से इस भवन के आनलाइन लोकार्पण करने की सूचना से सैनिक कल्याण के अधिकारियों,कर्मचारियों के अलावा कलेक्ट्रेट के अधिकारी गंभीर हो गए हैं। उनके कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करने की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।