Move to Jagran APP

धर्मनिरपेक्षता पर हमला है नागरिक संशोधन बिल

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इन्होंने यहां पर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 10:53 PM (IST)
धर्मनिरपेक्षता पर हमला है नागरिक संशोधन बिल

संतकबीर नगर: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचे। इन्होंने यहां पर प्रदर्शन किया। भाजपा द्वारा लोकसभा में पारित नागरिक संशोधन बिल पर विरोध जताया। राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन इन्होंने डीएम की नामौजूदगी में अपर एसडीएम राज नारायण त्रिपाठी को सौंपा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल पारित कराया है। यह संविधान की मूल धारणाओं के विपरित है, धर्म निरपेक्षता पर हमला है। इसे जनहित में तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है। भविष्य में भी इस प्रकार के किसी विधेयक को लाए जाने पर उस पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हैं। संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए एक संगठन विशेष के सांप्रदायिक विचारों पर तत्काल रोक लगाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष के अलावा अजय सिंह, भुनेश्वर भारती, सुनील पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.