शिवापार व समदहा में पशु आश्रय स्थल निर्माण शुरू
बघौली विकास खंड के किसानों को बड़ी राहत मिलने की आस जगी है। यहां ग्राम शिवापार और समदहा में सोमवार को पशु आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है। 16 बीघे भूमि पर बने अस्थाई केंद्र में छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा।
बघौली: बघौली विकास खंड के किसानों को बड़ी राहत मिलने की आस जगी है। यहां ग्राम शिवापार और समदहा में सोमवार को पशु आश्रय स्थल का निर्माण कार्य आरंभ हुआ है। 16 बीघे भूमि पर बने अस्थाई केंद्र में छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा।
शिवापार में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ल द्वारा 16 बीघे भूमि पर अस्थायी पशु आश्रय स्थल निर्माण कार्य का आरंभ करवाया गया। उन्होंने लोगों को बताया कि पशु आश्रय स्थल में एक पोखरा, टिन शेड, पशुओं की नाद बनाए जाने के साथ ही किनारों पर पेड़ों की बाड़ लगाई जाएगी। पशुओं के चारे का भी पर्याप्त प्रबंध करने के साथ ही देखरेख के लिए कर्मी भी लगाए जाएंगे। बीडीओ ने बताया कि इससे छ़ट्टा पशुओं की समस्या से किसानों को निजात मिलेगी। इस दौरान डा. आरके पटेल, एडीओ पंचायत रमेश चंद्र प्रजापति, ग्राम प्रधान सिद्धनाथ शुक्ला,राजेंद्र कुमार, कमलेश प्रसाद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।