कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का मुकदमा
महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 10:44 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:04 AM (IST)
संतकबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद के एक गांव निवासी महिला से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया। महिला का आरोप है कि वह दो माह पूर्व अपने घर के बरामदे में सोई थी। इसी दौरान महेंद्र कुमार ने उनके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। इसकी शिकायत करने उसके घर पर गई तो परिवार के लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने महेंद्र, रामसेवक, अमरनाथ, सुरेश, कमलवाती, आशा व बिद्रावती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें