Move to Jagran APP

सक्षम बालिकाएं कर सकती हैं राष्ट्र निर्माण : डॉ. शालिनी सिंह

सशक्त और सक्षम बालिकाएं ही राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर सकती हैं। अगर एक बालिका शिक्षित और सशक्त होती है तो वह कई परिवारों को सशक्त करेगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Mar 2019 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:23 PM (IST)
सक्षम बालिकाएं कर सकती हैं राष्ट्र निर्माण : डॉ. शालिनी सिंह
सक्षम बालिकाएं कर सकती हैं राष्ट्र निर्माण : डॉ. शालिनी सिंह

संतकबीर नगर : सशक्त और सक्षम बालिकाएं ही राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका अदा कर सकती हैं। अगर एक बालिका शिक्षित और सशक्त होती है तो वह कई परिवारों को सशक्त करेगी। बालिकाएं डरें नहीं बल्कि आगे बढ़ें। समाज में उन्हें तमाम ऐसे लोग मिलेंगे जो उनके रास्ते का रोड़ा बनेंगे। लेकिन रास्ते की बाधाओं को दूर करके सभी को आगे बढ़ना होगा।

loksabha election banner

यह बातें महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ. शालिनी सिंह ने मीना मंच के तीन दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को गुड टच और बैड टच के साथ ही साथ आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में बताया। साथ ही महिला सुरक्षा के गुर भी बताए। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्प लाइन 100 नंबर तथा अन्य चीजों के बारे में विधिवत जानकारी दी। पावर एंजल को ताज भी पहनाया। इससे पूर्व कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिकित्सा तथा कानून विशेषज्ञों ने कानून के बारे में भी जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में तथा कानून के जानकारों ने कानून के बारे में जानकारी दी। समन्वयक बालिका शिक्षा मुन्ना प्रसाद, ट्रेनर रेनू अग्रहरि, मास्टर अख्तर आलम, कस्तूरबा विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा सिंह, गीता सिंह, सुमन सिंह, अर्चना श्रीवास्तव, लूदिया टेटे, योगिता पाल के साथ ही साथ अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

सीमा राव चुनी गई सुपर पावर एंजिल

इस दौरान सीमा राव को सुपर पावर एंजल चुना गया। वह कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद की छात्रा है। इसके अतिरिक्त हर ब्लाक से एक छात्रा को पावर एंजल चुना गया। पूरे जिले से कुल नौ पावर एंजल तथा एक सुपर पावर एंजल का चयन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.