डायबिटीज-ब्लड प्रेशर के कोरोना पॉजिटिव भेजे जाएंगे कैली
डायबिटीज ब्लड प्रेशर या फिर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें बस्ती जनपद स्थित कैली हास्पिटल में भर्ती किया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 11:38 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 11:38 PM (IST)
संत कबीरनगर : ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीज जिनकी आयु 60 साल या इससे अधिक है और वह डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या फिर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें बस्ती जनपद स्थित कैली हास्पिटल में भर्ती किया जाएगा। इन्हें कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने यह कदम उठाया है। अब इस आयु के और इस तरह की बीमारी से ग्रसित मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। बहरहाल जनपद में सेंट थामस इंटर कालेज-खलीलाबाद के एल वन वार्ड में हर उम्र के पॉजिटिव मरीज अभी तक भर्ती किए जाते रहे हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मोहन झा ने यह जानकारी दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें