शादी का झांसा देकर दो साल से करता रहा दुष्कर्म
बखिरा थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती के साथ एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM (IST)
संतकबीर नगर: बखिरा थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती के साथ एक गांव का युवक शादी का झांसा देकर दो साल से दुष्कर्म करता रहा। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
थाने में दी गई तहरीर में युवती के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव के युवक से दो साल से प्यार करती थी। इसी बीच शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म करता रहा। लेहड़ा मंदिर में ले जाकर शादी को ढोंग रचा। बार-बार कहने के बावजूद भी शादी नहीं किया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद ¨सह ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें