सीएए के पक्ष में भाजपाइयों ने किया जनसंपर्क
घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से विरोधियों में खलबली है।
संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी की नगर कमेटी ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में ग्राम बड़गो में जाकर घर-घर संपर्क कर लोगों से मिस्डकाल कराया और कानून के बारे में विस्तार से बताया।
पार्टी की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने कहा कि सीएए देशहित और समाज हित में हैं। मोदी जी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर विरोधी दल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छिनने के लिए नहीं। कुछ लोग अल्पसंख्यक वर्ग को गुमराह कर उन्हें मोहरा बना रहे हैं, जो देशहित में नहीं है। भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविदर पाल सिंह जज्जी ने कहा कि आज पूरी दुनिया मोदी को अपना नेता मानती है। पार्टी की नीतियां देशहित में हैं। आमजन भाजपा के साथ है, यही कारण है कि विरोधी अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, कमलेश, प्रेमा देवी, माया सिंह, विष्णु मिश्र, विवेक, हिमांशु राय सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।