Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा की पहचान: धनंजय ¨सह

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संयोजक ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग किसान मोर्चा धनन्जय ¨सह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को उंचाई पर पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहता है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 10:37 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा की पहचान: धनंजय ¨सह
कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा की पहचान: धनंजय ¨सह

संतकबीर नगर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। किसान मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सह संयोजक ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग किसान मोर्चा धनन्जय ¨सह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी को उंचाई पर पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्ष करता रहता है। आज इन्हीं संघर्षशील कार्यकर्ताओं के बदौलत ही पार्टी बुलंदियों पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी सबको साथ लेकर चलती हैं । बूथ का कार्यकर्ता जितना सक्रिय होगा बूथ उतना ही मजबूत होगा। आगामी चुनाव में भाजपा की एक बार फिर केन्द्र में सरकार बनेगी ।

loksabha election banner

पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के

कार्यकर्ता पार्टी के पांच साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचने का कार्य करें। प्रत्येक बूथों पर कम से कम 25 सदस्य बनाये जिससे पार्टी और मजबूत बने।

इससे पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस मौके गणेश पांडेय, राजेश ¨सह, दयाराम , ज्ञानेंद्र मिश्र, दुर्गा पांडेय, किरन प्रजापति, धनन्जय पांडेय, अनिल पांडेय, मनीराम यादव, दयाराम मिश्र, उमेश ¨सह, अभिषेक जायसवाल,राकेश, विजय कुमार पांडेय, विजय चौबे, हरिभान ¨सह, पीएन ¨सह, किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी दिनेश ¨सह, हैप्पी राय, सचिन राय, अश्विनी चौरसिया, भगवान दास यादव, दिनेश, राजन शर्मा, संतोष, प्रदीप सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

---

देश का विकास भाजपा का लक्ष्य

मेहदावल:

मेहदावल के एकला निवासी धनंजय ¨सह भारतीय किसान मोर्चा पंचायती राज का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाए गए। पदाधिकारी बनने के बाद पहली बार आगमन पर लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियां सर्वसमाज के लिए लाभप्रद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी के साथ विकास हो रहा है तथा देश व विदेश में भारत का डंका बज रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बल पर भाजपा जीत हासिल करेगी।

इस दौरान शेष प्रताप ¨सह, अनुराधा पांडेय, दयाराम मिश्र, अनिरुद्व पांडेय, दीपक शुक्ला, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.