Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों से किया संवाद

भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार कर रही किसानों के हित में कार्य गोपेश्वर

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 11:22 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 11:22 PM (IST)
भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों से किया संवाद
भाजपाइयों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों से किया संवाद

संतकबीर नगर: भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले भाजपाइयों ने मंगलवार को शहर में विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों से संवाद भी स्थापित किया। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के साथ ही भाजपा को सर्व समाज का सच्चा हितैषी दल बताया गया। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर होने के बाद भी रैली अनुशासित रही। कहीं कोई जाम नहीं लगने पाया। सड़क की एक पटरी पर कतार से चल रही रैली को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा था।

loksabha election banner

रैली युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहर में निकली। रैली का समापन जिला स्पोर्ट स्टेडियम में जनसभा के रूप में हुआ। रैली को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। विपक्ष को विरोध के लिए कुछ मिल नहीं रहा तो अनर्गल प्रलाप करते हुए आरोप लगाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने किसानों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। रैली के आयोजक वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि 2022 में एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। जो लोग किसानों के नाम पर राजनीति की रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे हैं उनके बारे में असली किसान जान चुके हैं। मोदी जी ने कृषि कानून वापस लेकर जनता का मान रखा। क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हे मिश्र ने कहा कि किसान सम्मान निधि दिए जाने के साथ ही किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर सरकार सक्षम बनाने में लगी है।

इससे पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग के डीघा बाईपास से ट्रैक्टर रैली को प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के बरदहिया बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मुखलिसपुर चौक, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, मोती चौराहा आदि से होकर जिला स्पोर्ट स्टेडियम पहुंची। यहां जनसभा आयोजित की गई। इस मौके पर,भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव, संजय सिंह सैंथवार, हेमंत चतुर्वेदी, मोतीलाल दुसाद, सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, राजू चौरसिया, विवेकानंद वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, दीपक मिश्र, सुरेंद्र पाठक, प्रभुनाथ, करुणाकांत पांडेय, संतोष सिंह, संजय यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.