Move to Jagran APP

भाजपा को विरासत में मिला है सेवा और समर्पण का भाव

मेंहदावल नगर पंचायत के संस्कार मंडप में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी विकास का कीर्तिमान बना रही है। विपक्ष के पास विरोध का कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:22 PM (IST)
भाजपा को विरासत में मिला है सेवा और समर्पण का भाव
भाजपा को विरासत में मिला है सेवा और समर्पण का भाव

संतकबीर नगर: भाजपा का इतिहास सेवा, समर्पण व संकल्प का रहा है। भाजपा वोट नहीं देश की राजनीति करने वाली पार्टी है। सबका साथ, सबका विकास के नारे को केंद्र और प्रदेश की सरकार साकार कर रही है। कार्यकर्ताओं को सरकार के उपलब्धियों के बारे में आम जनता को जानकारी देने के लिए आगे आना चाहिए।

loksabha election banner

मेंहदावल नगर पंचायत के संस्कार मंडप में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी की जोड़ी विकास का कीर्तिमान बना रही है। विपक्ष के पास विरोध का कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। गठबंधन के लिए भटकना और झूठा आरोप लगाने के सहारे विपक्ष की राजनीति चल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार के उपलब्धियों के बारे में जनता को बताने का निर्देश दिया। मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा विचारधारा की राजनीति करती है। प्रबुद्ध वर्ग के लोग पार्टी के विचारों से जुड़कर पार्टी को मजबूत बनाते रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अपराध मुक्त प्रदेश बनाने का संकल्प पूरा किया है। हर गरीब को छत दिए जाने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है।

जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा गरीब, किसान, मजदूर व प्रबुद्ध जन की पार्टी है। इस मौके पर दौरान दुर्गा राय, सेतवान राय, मार्कंडेय राय, सतीशचंद्र मिश्र, अनिल तिवारी, बबलू सिंह सैंथवार, विनोद पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, शक्ति मणि त्रिपाठी, सुनील गुप्ता, दीपक शुक्ला, दिवाकर सिंह, हरिशंकर निषाद, मनिराम यादव, आशीष त्रिपाठी, संतोष वर्मा, आशीष सिंह, जितेंद्र चौबे, कैलाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.