अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेंगे बिपिन
पांच से आठ नवंबर को कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में विश्व भर के 300 युवा वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। इसमें से जनपद के नंदौर क्षेत्र के निवासी विपिन जायसवाल भी हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में इसरो डीआरडीओ के अलावा अन्य देशों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम युवा वैज्ञानिकों के माडल की समीक्षा करेगी।
संतकबीर नगर: पांच से आठ नवंबर को कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में विश्व भर के 300 युवा वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे। इसमें से जनपद के नंदौर क्षेत्र के निवासी विपिन जायसवाल भी हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव में इसरो, डीआरडीओ के अलावा अन्य देशों के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम युवा वैज्ञानिकों के माडल की समीक्षा करेगी।
बिपिन ने सर्वप्रथम नासा के वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी वैज्ञानिक डगलस ओसरौफ के समक्ष वर्ष 2013 में इलेक्ट्रिीसिटी ब्राडकास्टिग पर अपना विचार प्रस्तुत किए थे। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं राज्यपाल रामनाइक भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं।