भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर में जूलूस निकालकर एससी एसटी व ओबीसी का सरकारी नौकरी में आरक्षण व प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
संत कबीरनगर : भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। शहर में जूलूस निकालकर एससी, एसटी व ओबीसी का सरकारी नौकरी में आरक्षण व प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए),एनआरसी व एनपीआर का विरोध जताया।
संगठन जिलाध्यक्ष बृजभान कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता 11 बजे के करीब खलीलाबाद जूनियर हाईस्कूल परिसर में एकत्र हुए। यहां से शहर में जुलूस निकाला। बैंक चौराहा व गोला बाजार आदि स्थानों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नागरिकता देने के लिए संविधान के अनुच्छेद का उल्लंघन हो रहा है। संगठन इसे वापस होने तक संघर्ष करता रहेगा। सौरभ दिनकर, राघवेंद्र प्रताप, अमरनाथ, मंगल सिंह राव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।