जयंती पर याद किए गए भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर
संतकबीर नगर भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को जनपद में विविध कार्यक्रम हुए। शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो का उनका संदेश भी गूंजा।
संतकबीर नगर: भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बुधवार को जनपद में विविध कार्यक्रम हुए। शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का उनका संदेश भी गूंजा। खलीलाबाद में विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बाबा साहब को याद किया। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए पूरा जीवन लगा दिया। संविधान निर्माता के रूप में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर ने समाज को एकता का मंत्र दिया। इसी क्रम में बसपा और सपा समेत आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालयों पर जयंती मनाई गई। मेंहदावल तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने उा. आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। पंचायत चुनावों को लेकर शोभायात्रा आदि का कार्यक्रम इस बार नहीं हुआ। बेलहर विकास खंड कार्यालय पर पंचायत चुनावों की व्यस्तता के दौरान भी खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
---- संविधान निर्माता की मनी जयंती सेमरियावां: ब्लाक परिसर में बुधवार को संविधान निर्माता भरत् रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनी। खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने कहा आज हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि डा. आंबेडकर के आदर्श पर चले और संविधान की मर्यादा कायम रखें। इस मौके पर गिरानी लाल, रामनाथ, पल्टू राम, अजय गौतम, फूल चन्द, मोनू गौतम, राम सुख, संघ प्रिय गौतम, प्रेम प्रकाश गौतम, राम बरन, लालसा प्रसाद, राम जनक उपस्थित रहे।