शक्तिपीठ पर संगोष्ठी कर किया जागरूक
संतकबीर नगर : गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद में रविवार को साप्ताहिक कार्यक्रम दीप यज्ञ हुआ। गायत्री महाम
संतकबीर नगर : गायत्री शक्तिपीठ खलीलाबाद में रविवार को साप्ताहिक कार्यक्रम दीप यज्ञ हुआ। गायत्री महामंत्र का जप करके मतदान करने का संकल्प लिया गया। यहां दीप से दीप जलाने व मतदाताओं को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। आयोजित संगोष्ठी में मतदान के महत्व व निष्पक्षता से निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया गया।
शक्तिपीठ पर सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन व आरती हुई। आचार्य रमेशचंद्र दूबे ने महामंत्र व यज्ञ से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए सद्मार्ग का अनुसरण करके स्वयं का सुधार करने के लिए मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा कि चुनावी समर में हमें सजगता से कार्य करना होगा। सबसे पहले अनिवार्य रूप से मतदान करने का निर्णय लेकर परिवार के सदस्यों, सगे-संबंधी, चिर-परिचितों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। मतदान कराना राष्ट्रीय धर्म है। नागरिक होने के कारण इसे अपना धर्म मानकर पालन करना होगा। उन्होंने प्रत्याशियों से राष्ट्रीय हित व विकास के लिए समर्थन मांगने की अपील करते हुए लोकतंत्र का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील करते हुए भौतिक विकास के साथ अध्यात्म के प्रति रमने का आह्वान किया।
इस मौके पर कौशलेश पांडेय, शोमनाथ दीक्षित, शोभित, प्रेमशीला, लक्ष्मी राय, मंजूलता, विधवासिनी, खुशबू, रूचि आदि मौजूद रहे।