देश की राजनीति में हमेशा याद किए जाएंगे अरुण जेटली
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अíपत करके श्रद्धांजलि अíपत की। रविवार को खलीलाबाद डाक बंगला में शोक सभा हुई।
संतकबीर नगर : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने शोक जताया। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अíपत करके श्रद्धांजलि अíपत की। रविवार को खलीलाबाद डाक बंगला में शोक सभा हुई।
सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि अरुण जी पार्टी के स्तंभ थे एवं संसदीय कार्य प्रणाली के ज्ञाता थे। कुशल राजनीतिज्ञ, अच्छे संगठनकर्ता, प्रखर वक्ता के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। जिलाध्यक्ष सेतभान राय ने कहा कि उनका शानदार राजनीतिक जीवन रहा है। उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणासोत्र हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष रामललित चौधरी महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, आनंद तिवारी, सतविदर पाल सिंह जज्जी, अंबरीश राय मंटू, दयाराम, धनंजय पांडेय, लालजी साहनी, हिमांशु राय, अनिल जायसवाल, डब्लू सिंह, पुरुषोत्तम गुप्ता, बहादुर निषाद, सांसद प्रतिनिधि जोखई प्रसाद, पीके साहनी, घनश्याम दास सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।