विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंकुर राज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता

By JagranEdited By:
Published: Sat, 23 Oct 2021 11:06 PM (IST)

प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर अंकुर का पार्टी में स्वागत किया।

अंकुर राज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता
अंकुर राज को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रहण कराई सदस्यता

संतकबीर नगर : युवा नेता अंकुर राज तिवारी ने शनिवार को भाजपा के लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर अंकुर का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान उनके अनेक समर्थक भी मौजूद रहे।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही जिले की राजनीति में गर्मी आ गई। लोगों ने कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा को विधानसभा चुनाव में फायदा मिलेगा। अंकुर ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। सबसे बड़े लोकतांत्रिक संगठन के माध्यम से वह जनहित में काम करेंगे। क्षेत्र के विकास के लिए वह सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। किसान, मजदूर, बुनकर, बेरोजगार, व्यापारी सहित सभी लोगों की प्रगति के लिए हमेशा ठोस पहल करेंगे। समाज के हर तबके के लोगों तक राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने और पार्टी की नीतियों को बताने का काम करेंगे, जिससे समाज का अंतिम व्यक्ति इससे लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाली भाजपा ने समाज हित में जो सराहनीय कार्य किया है, वह कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस कभी नहीं कर पाई। अंकुर के पार्टी की सदस्यता लेते ही खलीलाबाद में उनके समर्थक खुशी से झूम उठे। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास स्थान पर पहुंचे और उनके स्वजन को बधाई दी। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा भी करवाया। उनके पार्टी में आने पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीराम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, चेयरमैन श्यामसुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, चेयरमैन संगीता वर्मा, सत्यप्रकाश गुप्ता टीटू, रजत गुप्ता आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।