सूबे में आप मजबूती से लड़ेगी पंचायत चुनाव
कहा कि उनकी पार्टी आलू प्याज दाल सहित अन्य वस्तुओं की महंगाई के खिलाफ 31 अक्टूबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। मांग पत्र सौंपकर महंगाई कम करने की मांग करेंगे।
संतकबीर नगर: खलीलाबाद शहर स्थित एक मैरिज हाल में आम आदमी पार्टी (आप) का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगी। भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस छोड़कर आप में कई लोग शामिल हुए। जिस प्रकार दिल्ली में उनकी पार्टी पिछड़ों, दलितों, आम आदमी, किसान, मजदूर, रेहड़ी वालों को बिजली, पानी, शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर रही हैं, ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी सारी सुविधाएं प्रदान करेगी।
कहा कि उनकी पार्टी आलू, प्याज, दाल सहित अन्य वस्तुओं की महंगाई के खिलाफ 31 अक्टूबर को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी। सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। मांग पत्र सौंपकर महंगाई कम करने की मांग करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी काजी इमरान लतीफ ने कहा कि कबीर की धरती से बदलाव की आवाज आ रही है। महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि इस प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार व बलात्कार की बढ़ती घटनाएं योगी सरकार की नाकामी को बता रही हैं। जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किए जाने पर जिन उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज हुए हैं, सरकार उसको तत्काल वापस लें। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत खलीलाबाद के गोला बाजार में व्यापारी नेता पवन छापड़िया की अगुवाई में किया। सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, अमरपाल पांडेय, तीरथ अग्रहरि, राजेश यादव, संस्कार मिश्र, अजय नारायण दूबे, श्रीप्रकाश शुक्ल, दिलजान अली, मुमताज अली, कमरे आलम, सगीर अहमद, सुधीर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अजय मिश्र, मुकेश कुमार, कृष्णा अग्रहरि, पप्पू सिंह, पंकज शर्मा, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।