संतकबीर नगर में भीषण हादसा, शादी से लौट रहे तीन युवकों की ट्रक से टक्कर में मौत
संतकबीर नगर में रामजानकी मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों की ट्रक से टक्कर में मौके पर ही मौत हो गई।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
संतकबीर नगर में रामजानकी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।
शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत।
बाइक सवार युवकों की ट्रक से हुई सीधी टक्कर।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। धनघटा क्षेत्र के मढ़पौना - दुल्हापार के पास रामजानकी मार्ग पर शनिवार की भोर में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक ट्रक से टकरा गए। तीनों की मौके पर मौत हो गई।
उनकी पहचान क्षेत्र के पर हरगोविंद निवासी 19 वर्षीय पवन प्रजापति, 21 वर्षीय श्यामू प्रजापति और 23 वर्षीय अमित प्रताप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।