संतकबीरनगर: बखिरा में रोटावेटर से सफाई के दौरान युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में रोटावेटर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार और पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में हुआ दर्दनाक हादसा।
19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की रोटावेटर से मौत।
रोटावेटर की सफाई करते समय चपेट में आने से मृत्यु।
संवाद सूत्र, बखिरा। नगर पंचायत बखिरा के जसवल भरवलिया गांव में शनिवार सुबह करीब सात बजे रोटावेटर की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रियांशु तिवारी की जान चली गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है।
प्रियांशु ट्रैक्टर के रोटावेटर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वह उसकी चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किशोर की मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।