Move to Jagran APP

पीएम सम्मान निधि पा रहे 166 किसान मिले अपात्र

2500 किसानों के पात्रता की जांच होनी बाकी है। केंद्र स्तर से जांच करने के लिए इस जिले के 30308 किसानों की सूची मिली थीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Jul 2021 10:53 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jul 2021 10:53 PM (IST)
पीएम सम्मान निधि पा रहे 166 किसान मिले अपात्र

संतकबीर नगर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे जिले के 166 किसान जांच में अपात्र मिले हैं। वहीं 27642 किसान पात्र मिले हैं। 2500 किसानों के पात्रता की जांच होनी बाकी है। केंद्र स्तर से जांच करने के लिए इस जिले के 30308 किसानों की सूची मिली थीं।

loksabha election banner

केंद्र स्तर से जांच के लिए 15 फीसद किसानों का नाम, बैंक खाता संख्या व आधार कार्ड संख्या दिया गया था। इसी के आधार पर कृषि भवन के कर्मियों ने इनकी पात्रता की जांच की थीं। अपात्र मिले किसानों की जगह नये पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस जिले के दो लाख 56 हजार 431 किसान पंजीकृत हैं। इसमें से दो लाख 46 हजार 499 किसानों को पहली, दो लाख 39 हजार 444 किसानों को दूसरी, दो लाख 39 हजार 664 किसानों को तीसरी, दो लाख 18 हजार 707 किसानों को चौथी किस्त मिली है। जबकि दो लाख 08 हजार 883 किसानों को पांचवी, एक लाख 88 हजार 057 किसानों को छठवीं, एक लाख 68 हजार 317 किसानों को सातवीं तथा एक लाख 34 हजार 332 किसानों को आठवीं किस्त मिली हैं। केंद्र स्तर से 15 फीसद पंजीकृत किसानों की सूची जांच के लिए मिली थीं। इसमें से अधिकतर किसानों की पात्रता की जांच कर ली गई है। वहीं कुछ किसानों की जांच की जानी बाकी है। यह कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। केंद्र स्तर से इसकी नियमित रूप से मानीटरिग हो रही है।

रामभजन राम, उप कृषि निदेशक पंकज बने परशुराम वाहिनी के जिलाध्यक्ष

संतकबीर नगर: अखिल भारतीय परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अभिजीत पाठक ने शहर के रामनगर निवासी पंकज मिश्र को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय की जानकारी मंगलवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविद पांडेय व महामंत्री पं. सुमित पांडेय ने दी और बताया शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित होगी। पंकज के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के शिवम चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा, प्रशांत पाठक, हर्ष मिश्र, सुबोध उपाध्याय, सर्वदा पांडेय, नीरज पांडेय ने खुशी जताई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.