छात्रों ने किया पौधरोपण
संतकबीर नगर: सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरुनानक का जन्मदिन बुधवार को जर्नादन मिश्रा इंस्टीच्यूट आफ टेक्
संतकबीर नगर: सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरुनानक का जन्मदिन बुधवार को जर्नादन मिश्रा इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालोजी एंड पालीटेक्निक कालेज में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
संबोधित करते हुए विद्यालय के चेयरमैन जर्नादन मिश्रा ने कहा कि नानक साहब ने समाज में व्याप्त ऊंची, नीच भेद भाव पर कड़ा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि ईश्वर एक है। उनकी नजर में कोई छोटा बड़ा नही होता है। अगर कोई छोटा समझे तो ईश्वर उसकी हर सम्भव मदद करते है। ई.नील कमल मिश्रा ने कहा कि गुरु के आदर्शाे पर चल कर ही समाज की बुराईयों को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आम, आंवला के दर्जनभर पौधे लगाया।
इस दौरान विद्यालय के उप चेयरमैन ई.गौरव मिश्रा, ई.विश्वबंधु मिश्रा, योगेश राय, हिमांशु, संजय कुमार, नाजिश अंसारी, श्वेता ¨सह, दिव्या, सौम्या, खुश्बू, रत्नेश, सुरेश, ¨पटू, राजकमल आदि मौजूद रहे।