खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
। परिजनों को उसने जानकारी नहीं दी थी क्योंकि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। रविवार दोपहर उसका शव गांव के ही निकट एक खेत में पड़ा मिला। खेतों पर काम करने वाले लोगों ने शव देखा तो वह दंग रह गए। लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शव देखकर परिजनों की चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। सूचना के बाद थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि प्रथम ²ष्टता जांच में पता लग रहा है कि युवक ने विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। जिसकी वजह से मौत हुई है। उनका कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।
सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली के जंगल में युवक का शव पड़ा मिला। खेतों पर काम कर रहे लोगों ने शव पड़ा देख परिजनों को जानकारी दी तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे है। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में जहर खाकर युवक की मौत होने की बात कही जा रही है। क्षेत्र के गांव राम ¨सह (32) पुत्र जगमोहन दिल्ली में रहकर ठेले पर छोले भटूरे बेचने का काम करता है। 14 वर्ष पहले उसकी शादी बदायूं से हुई थी। पति पत्नी के बीच विवाद रहने लगा। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई की। रविवार को राम ¨सह दिल्ली से घर आने के लिए चला था। परिजनों को उसने जानकारी नहीं दी थी क्योंकि उसके पास मोबाइल फोन नहीं था। रविवार दोपहर उसका शव गांव के ही निकट एक खेत में पड़ा मिला। खेतों पर काम करने वाले लोगों ने शव देखा तो वह दंग रह गए। लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसकी शिनाख्त की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है। थाना प्रभारी बृजमोहन गिरी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता लग रहा है कि युवक ने विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाया है। जिसकी वजह से मौत हुई है। उनका कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसमें मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी।