पंच कुण्डीय यज्ञ में आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना
आर्य युवा संगठन के तत्वावधान में उपनगरी सरायतरीन स्थित आर्य समाज मंदिर पर तीन दिवसीय पंच कुण्डीय यज्ञ व वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। पंच कुण्डीय यज्ञ व वर्षिकोत्सव के दूसरे दिन यजुर्वेद के 100 मंत्रों का पाठ व यजमानों ने मंत्रोच्चारण के साथ आहूतियां प्रदान कर विश्व कल्याण की शांति की कामना की गई।
सम्भल: शुक्रवार को आर्य समाज मंदिर में आर्य युवा संगठन के तत्वावधान में पंच कुण्डीय यज्ञ व वार्षिकोत्सव दूसरे दिन शुभारम्भ ओम ध्वनि के साथ किया गया। यज्ञ ब्रह्म डॉ. अन्नपूर्णा एवं गुरुकुल की वेद पाठी कन्याओं ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए यज्ञ में आहूतिया प्रदान और यज्ञ की महिमा का वर्णन किया और विश्व कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि यज्ञ का तात्पर्य परोपकार करना है। यज्ञोपरान्त भजन कीर्तन व सतसंग का आयोजन किया गया जिसमें भजनों उपदेश कविता आर्य व संदीप आर्य के भक्ति भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत वाष्र्णेय, कमल कौशल वाष्र्णेय, संतोष आर्य, विक्रम ¨सह, सजन लाल गुप्ता, गुरुदत्त कुमार, दीपक आर्य, कौशल किशोर, देवेन्द्र वाष्र्णेय, लव वाष्र्णेय, संजय चौधरी, राम खिलाडी वाष्र्णेय, योगेन्द्र यादव, राजकुमार, डॉ. जितेन्द्र ¨सह, विपिन वाष्र्णेय, उदयपाल चौधरी, कल्लू ¨सह आदि रहे। अध्यक्षता वीरेन्द्र कुमार आर्य व संचालन दीपक शास्त्री ने किया।