Move to Jagran APP

थानों में किया गया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

चन्दौसी (सम्भल) महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह सख्त से सख्त कदम उठा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 12:49 AM (IST)
थानों में किया गया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
थानों में किया गया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

चन्दौसी (सम्भल): महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह सख्त से सख्त कदम उठा रही है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने सभी थानों में वीडियो कांफ्रेसिग के जरिए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। चन्दौसी सर्किल के थानों में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई।

loksabha election banner

कोतवाली में नगरपालिका अध्यक्ष इंदूरानी ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इसके शुरु होने से काफी हद तक महिला अपराधों पर रोकथाम लगेगी। महिलाएं यहां आकर अपनी समस्या बता सकती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, सीओ अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शर्मा, संगीता भार्गव के अलावा कई ऐसी महिलाएं मौजूद रही जो अपनी समस्या लेकर कोतवाली आई थी। उधर, थाना कुढ फतेहगढ़ में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ बिलारी ब्लॉक प्रमुख डा.अनामिका यादव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर संभव उपाय कर रही है। सरकार द्वारा महिलाओं के मान सम्मान के लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। महिलाएं इस डेस्क पर अपनी शिकायत यहां बैठी महिला अधिकारी से कर सकती हैं। उनकी तत्काल पुलिस द्वारा सहायता की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष वरुण कुमार, नीलेश यादव ,नरेश चंद्र शर्मा ,सुमित कुमार सिंह, ज्ञान सिंह, एसआई प्रताप सिंह, हरलाल सिंह, अशोक बाबू शर्मा, अवधेश कुमार सिरोही आदि मौजूद रहे। वहीं ,थाना बनियाठेर में महिला हेल्प डेस्का का शुभारंभ नेशनल शूटर कुंवर अनिरुद्ध सिंह की पत्नी रानी अंजलि सिंह ने फीता काटकर किया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने महिला हेल्प डेस्क से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान नीलम को डेस्क प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.