चूल्हे पर खाना बना रही थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि पूरे घर में मच गई चीख पुकार- कुछ देर बाद...
स्वजन ने देखा तो आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां गुरुवार को मेरठ में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने से स्वजन में ईद की खुशियां मातम में छा गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ऐंचोड़ा कंबोह निवासी इसरार किसान हैं।
संसू, ऐंचोड़ा कंबोह : ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में बुधवार को खाना बनाते समय महिला को दिल का दौरा पड़ गया। दौरा पड़ने से महिला मिट्टी के जलते चूल्हे पर गिर गई और गंभीर रूप से झुलस गई।
स्वजन ने देखा तो आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां गुरुवार को मेरठ में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने से स्वजन में ईद की खुशियां मातम में छा गईं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
ऐंचोड़ा कंबोह निवासी इसरार किसान हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम उनकी पत्नी जाफरी (40) घर के आंगन में मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ने लगा। दौरा पड़ते ही जाफरी चूल्हे में जल रही आग पर गिर गईं और बुरी तरह झुलस गईं।
चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्वजन ने महिला को उठाया और संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्वजन बेहतर उपचार के लिए महिला को मेरठ ले गए, लेकिन गुरुवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान जाफरी ने दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर ईद मना रहे स्वजन में मातम छा गया। उनका रो-राेकर बुरा हाल है।