चन्दौसी में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी
दो दिन से आसमान में मंडरा रहे बदरा शनिवार को दोपहर में बरसने लगे। कुछ देर की हल्की बरसात के बाद ही पूरी चन्दौसी पानी ही पानी हो गई। सड़कें पानी से लबालब हो गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़द व धान की फसल को बरसात के चलते नुकसान बताया जाता रहा है।
चन्दौसी : दो दिन से आसमान में मंडरा रहे बदरा शनिवार को दोपहर में बरसने लगे। कुछ देर की हल्की बरसात के बाद ही जगह जगह जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उड़द व धान की फसल को बरसात के चलते नुकसान बताया जाता रहा है।
पिछले दो दिन से लोग गर्मी का एहसास कर रहे थे। आसमान में बादल भी मंडरा रहे थे। शुक्रवार को शाम से लेकर देर रात तक चन्दौसी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम ठंडा हो गया। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले बादल नजर आ रहे थे। दोपहर लगभग 1 बजे काले बादल बरसने शुरू हो गए। आधे घंटे तक हुई बरसात के बाद चन्दौसी की सड़कें पानी से लबालब हो गई। लगभग आधा घंटे तक सड़कों पर पानी रहा। लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इस बरसात से जहां गन्ना की फसल को लाभ पहुंचा है तो वहीं उड़द व धान की फसल को नुकसान है। किसानों का कहना है कि धान की फसल पक कर तैयार हो गई है अगर ज्यादा बरसात होती है तो नुकसान हो सकता है। वहीं उड़द की फसल पर इस समय फल बन रहा है तेज बरसात से नुकसान होने की आशंका है।