हर मोर्चे पर विफल है भाजपा सरकार : विमलेश
सम्भल : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक रजपुरा के ग्राम
सम्भल : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक रजपुरा के ग्राम मुकुटपुर में मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ पोल-खोल व प्रोजेक्ट शक्ति सम्मेलन किया गया। इस दौरान हुई सभा में विमलेश कुमारी ने कहा कि जन समस्या लगातार बढ़ रही हैं। मोदी सरकार विफल सरकार साबित हुईं है। मोदी सरकार ने संप्रग सरकार की योजनाओं को ही आगे बढ़ा कर अपनी योजना बना कर जनता को धोखा देती आ रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की अपनी कोई नीति नही है। नोट बंदी कर पूंजीपतियों की जेब भर दी। जनता का पैसा संकट में डाल दिया। आरबीआइ ने मोदी के इशारों पर कितना नोट जमा किया नोट बंदी के बाद खुलासा नही किया। राफेल घोटाला में कुछ स्पष्ट नहीं किया। ग्रामीण स्तर पर जनता को कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। 2005 में कांग्रेस द्वारा आरटीआइ एक्ट बनाया जिसे अब मोदी सरकार तब्दील करना चाहती है परन्तु क्या संशोधन होना हैं यह जनता को नहीं बताना चाहती है। सरकार पूर्ण रूप से अपनी मनमानी करने में लगी है। तानाशाही रवैया अपना रही है। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।
प्रभारी कमलेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में सबका हित है। वह सबका हित सोचकर चलती है। हिन्दू मुस्लिम की राजनीति तो केवल मोदी करते है हम विकास की राजनीति करते हैं। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी व संचालन इतरत बाबर हुसैन ने किया। सभा में कोषाध्यक्ष मयंक जैन, भूप ¨सह, सुनील शर्मा, मरगूब आलम, ताहसीम, खुशी मोहम्मद वसीम, अनीश, राहत अली, सलमान, अमीर अली, नोमान अली, वसीम खान, सुनील यादव, महेंद्र, योगेंद्र, ब्रजपाल, देवेंद्र, अमरपाल, अजब ¨सह, कुंवरपाल, कल्याण, हेमेंद्र, नि•ामुद्दीन, रामवीर, राकेश आदि ने भाग लिया।