विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत; खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 09 Jul 2023 06:27 PM (IST)

दोपहर तकरीबन 230 बजे तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और मंगोदेवी उसकी चपेट में आ गई जहां ...और पढ़ें

UP Weather : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत; खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
UP Weather : आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत; खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा

संवाद सहयोगी, बहजोई : गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित खेत में धान की पौध उखाड़ रही एक महिला पर आकाशी बिजली गिर गई। कुछ देर पश्चात पौध लेने पहुंचे उनके बेटे ने देखा तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर रसैटा में भुवनेश कुमार रविवार की दोपहर को अपने अन्य भाइयों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे जबकि रोपाई के लिए पौध को दूसरे खेत से लाया जा रहा था, जहां उनकी मां मंगोदेवी (48) पौध को उखाड़ कर रख रही थी और उसे वहां से दूसरे खेत में ले जा रहे थे।

दोपहर तकरीबन 2:30 बजे तेज बारिश के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और मंगोदेवी उसकी चपेट में आ गई, जहां उस दौरान आस-पास में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था लेकिन बारिश हल्की होने के बाद उनके बेटा पौध लेने के लिए पहुंचे तो वह जमीन पर गिरी थी और तब तक उनकी मृत्यु हो गई थी। बाद में लेखपाल दीपक कुमार और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।