Move to Jagran APP

Sambhal में पुलिस पर हमला, महिलाओं ने छत से मारे पत्थर, एसआइ समेत तीन पुलिस वाले घायल

UP Police Attacked in Sambhal जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर संभल के दीपा सराय मुहल्ले में लोगों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने छत से पत्थर मारकर एसआइ समेत तीन पुलिस वालों को घायल कर दिया।

By Jagran NewsEdited By: Samanvay PandeyPublished: Thu, 24 Nov 2022 02:33 PM (IST)Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:33 PM (IST)
Sambhal में पुलिस पर हमला, महिलाओं ने छत से मारे पत्थर, एसआइ समेत तीन पुलिस वाले घायल
UP Police Attacked in Sambhal : संभल के दीपा सराय में हमले के बाद मौजूद पुलिस टीम। जागरण

जागरण संवाददाता, संभल। UP Police Attacked in Sambhal : संभल में पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस टीम नखासा क्षेत्र के दीपा सराय मुहल्ले में जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने के लिए गई थी। पुलिस के पहुंचते ही लोगों ने टीम पर हमला बोल दिया। महिलाओं छत से पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसमें तीन पुलिस वाले घायल हो गए।

loksabha election banner

जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने गई थी पुलिस

नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय में जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर गुरुवार की दोपहर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। चौकी इंचार्ज तथा दो पुलिसकर्मियों को पीट कर घायल कर दिया। महिलाओं ने छत से ईंट पत्थर भी बरसाए। हादसे के बाद मौके पर एएसपी के अलावा कई थानों की फोर्स भी पहुंच गई।

जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था आरोपित

संभल शहर के मुहल्ला दीपा सराय निवासी रिजवान जानलेवा हमले के मुकदमे में फरार चल रहा था।  मुखबिर की सूचना पर रायसत्ती चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार, पुलिसकर्मी कपिल शर्मा तथा विकास कुमार के साथ रिजवान के घर दबिश देने पहुंच गए। जैसे ही रिजवान को पुलिस ने पकड़ा तो वह भिड़ गया और अन्य लोग भी आ गए। महिलाएं भी एकत्र हो गईं।

पुलिस वालों ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान

लोगों ने पुलिस को पीटा और महिलाओं ने छत से ईंट पत्थर बरसाए। हमले में चौकी इंचार्ज तथा दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपित रिजवान पुलिस से छूटकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। सूचना पर एएसपी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज तथा पुलिसकर्मियों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.