विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: नफरती भावना का शिकार बना 11 साल का मासूम, महिला टीचर ने बच्चे को पिटवाया- इन धाराओं में मामला दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
Published: Thu, 28 Sep 2023 06:10 PM (IST)

UP News - असमोली के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में बुधवार को क्लास में सवाल का जवाब न देने ...और पढ़ें

नफरती भावना का शिकार बना 11 साल का मासूम, महिला टीचर ने बच्चे को पिटवाया- इन धाराओं में मामला दर्ज
नफरती भावना का शिकार बना 11 साल का मासूम, महिला टीचर ने बच्चे को पिटवाया- इन धाराओं में मामला दर्ज

HighLights

  1. क्लास टीचर ने मुस्लिम बच्चे से पिटवाया, एफआईआर दर्ज
  2. असमोली के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल की घटना

संभल, जागरण संवाददाता: असमोली के दुगावर स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में बुधवार को क्लास में सवाल का जवाब न देने पर एक बच्चे को कक्षा अध्यापिका ने दूसरे संप्रदाय के छात्र से थप्पड़ मारवा दिया। घर आकर जब बच्चे ने माता-पिता को घटना बताई वह आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्कूल में जाकर विरोध दर्ज कराया और थाने में तहरीर दी। उधर, पुलिस ने अध्यापिका सहित दो के खिलाफ धर्म के आधार पर वैमनस्यता फैलाने व पिटाई करने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 

इस प्राथमिकी में 11 साल का वह बच्चा भी नामजद है, जिसने अध्यापक के कहने पर थप्पड़ मारा। उधर स्कूल प्रबंधतंत्र ने अध्यापिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 

जवाब नहीं दे पाया था मासूम बच्चा

मामला ऐचोडा कंबोह थानांतर्गत ग्राम सिरौली के नितिन कुमार त्यागी से जुुड़ा है। नितिन के अनुसार, उनका बेटा मानव त्यागी ऐंट एंथोनी स्कूल में कक्षा पांच डी का छात्र हैं। इस क्लास की अध्यापिका शाइस्ता हैं। किसी विषय पर उन्होंने मानव से सवाल पूछा जिसका वह जवाब नहीं दे पाया। 

अध्यापिका ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई। बच्चे को दंडित करने के लिए खुद उन्होंने कोई काम नहीं किया बल्कि साथ के ही मुस्लिम छात्र को बुलाया और मानव त्यागी को थप्पड़ मरवा दिया। बच्चा सकते में आ गया। घर आकर उसने पूरी बात बताई। 

पुलिस ने तेज की जांच

उधर, इस मामले को कुछ संगठनों ने भी तूल दिया और स्कूल प्रबंधतंत्र से कड़ी नाराजगी जताते हुए ऐसे अध्यापकों पर कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी। 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाइस्ता व एक अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए व 323 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर, स्कूल की प्रधानाचार्य शिमना ग्राफी ने बताया कि कक्षा अध्यापिका शाइस्ता को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- Mathura Train Accident: लापरवाही में पांच रेलवे कर्मचारी सस्‍पेंड, जांच के लिए गठित की गई चार सदस्यीय टीम

यह भी पढ़ें:- UP Chakbandi : यूपी के इन दो जिलों के किसानों का जल्द निपटेगा पुराना विवाद; योगी सरकार ने लिया यह फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।