Move to Jagran APP

UP Board Result: पिता दिल्ली से लाकर बेचते हैं जूता, बेटे ने पूरा किया सपना, यूपी में पाया इंटरमीडिएट परीक्षा में ये स्थान, ये है सपना

UP Board Result Latest News In Hindi जूता बेचने वाले पिता का सपना बेटे ने किया पूरा। सुर्दशन ने इंटरमीडिएट में यूपी की वरीयता सूची में आठवां और जिले में पहला स्थान पाया है। सुर्दशन का कहना है कि वे सिविल सर्विसेज में जाना चाहते हैं। पढ़ने के साथ वे इसकी तैयारी भी कर रहे हैं। उनके पिता परिवार में सभी को शिक्षा ग्रहण करा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Sat, 20 Apr 2024 04:18 PM (IST)
UP Board Result: पिता दिल्ली से लाकर बेचते हैं जूता, बेटे ने पूरा किया सपना, यूपी में पाया इंटरमीडिएट परीक्षा में ये स्थान, ये है सपना
दिल्ली से जूता लाकर संभल में बेचने वाले दुकानदार जगदीश सरन का सपना उनके पुत्र सुदर्शन ने पूरा किया।

जागरण संवाददाता, संभल। दिल्ली से जूता लाकर संभल में बेचने वाले दुकानदार जगदीश सरन का सपना उनके पुत्र सुदर्शन ने पूरा किया। इंटरमीडिएट में प्रदेश की वरीयता सूची में आठवां व जनपद की सूची में पहला स्थान पाने वाले सुदर्शन ने जनपद का मान बढाया है। 96.40 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले सुदर्शन, चंदौसी इंटर कालेज के छात्र हैं।

बातचीत में सुदर्शन ने कहा कि वह आइएएस बनना चाहते हैं। उनका लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर चयनित होना है। परिवार में पिता ने सभी बच्चों को समान रूप से पढ़ाया है। उनकी बेटी ऊषा व श्वेता एमए की छात्रा हैं जबकि एक बेटी सोनाली मुजफ्फरनगर में प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका हैं। इनके बड़े बेटे मयंक बीएससी के छात्र हैं। 

ये भी पढ़ेंः UP Board 10th 12 Toppers List: यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर, किस जिले में किसने किया टॉप, यहां करें चेक

हाईस्कूल - जनपद संभल - वरीयता सूची

नाम -            रैंक -         स्कूल -                              प्रतिशत

हिमांशु कुमार - प्रथम - केएलआइसी शकरपुर सोत- 95.67

हरिओम - द्वितीय - ध्यान सिंह एकेडमी इंटर कालेज फतेहपुर भाऊ- 94.67

सागर गुप्ता - तृतीय - एसबीएसजे इंटर कालेज संभल - 94.17

नमामि कौशिक- तृतीय - ध्यान सिंह एकेडमी इंटर कालेज फतेहपुर भाऊ-94.17

शगुन कुमार - चौथा - राजरानी देवी एसवीएमजे इंटर कालेज हजरतनगर गढी संभल - 93.83

गौरव यादव - चौथा - केएमएमएसए मंदिर इंटर कालेज बहजोई - 93.83

अंजलि वर्मा - पांचवां - जगदीश सरन सर्राफ एसएसएम इंटर कालेज चंदौसी- 93.67

पलक चौधरी - छठां - राजरानी देवी एसवीएमजे इंटर कालेज हजरतनगर गढी संभल - 93.50

पंकज - छठां- ओम श्री शिव जन कल्याण हायर सेकेंडरी स्कूल पुसावली - 93.50

किशन - सातवां - जुगल किशोर इंटर कालेज गवां - 93.33

अंशिका पाल - आठवां - डब्ल्यूएमएसएस हायर सेकेंडरी स्कूल गुमथल - 93.17

आयुष यादव- आठवां - जीशू खरम यादव इंटर कालेज सौंधन - 93.17

शिवानी - नौवां - मनोरमा राघव इंटर कालेज पवांसा - 93.00

दिव्यांश चौधरी -दसवां - एफएल एकेडमी भवालपुर असमोली- 92.67

इंटरमीडिएट - जनपद संभल - वरीयता सूची

नाम -              रैंक -      स्कूल -            प्रतिशत

सुदर्शन कुमार - प्रथम - चंदौसी इंटर कालेज - 96.40

कृष्ण राणा - द्वितीय - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 95.00

प्रियांशु - तृतीय - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 94.80

अंश त्यागी - चतुर्थ - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 94.20

राधिका वार्ष्णेय- पांचवां - एसकेजेकेपी इंटर कालेज चंदौसी - 93.80

अंशुमन गिरी - पांचवां - लोकेंद्र शर्मा इंटर कालेज बनियाखेड़ा चंदौसी - 93.80

सुधांशु - छठवां - चंदौसी इंटर कालेज चंदौसी - 93.20

मनुज कुमार- छठवां - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 93.20

अनिकेत - छठवां - एमएसएसएन इंटर कालेज कुढ़ फतेहगढ़ चंदौसी - 93.20

अर्वज - छठवां - आरएसयूएस इंटर कालेज सौंधन - 93.20

मुस्कान - सातवां - जेआर इंटर कालेज सतुपुरा असमोली - 93.00

जगजीत सिंह - आठवां - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 92.80

कुलदीप वार्ष्णेय - नौवां - इंटर कालेज बहजोई - 92.60

पवित्रा - दसवां - एलएफ एकेडमी भवालपुर असमोली - 92.40