कलक्ट्रेट से इस्लामनगर चौराहे तक लगेगी एकता की दौड़
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया।
बहजोई : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाने की तैयारियों को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ और इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि अखंडता दिवस पुलिस विभाग में प्रत्येक थाने में भव्यता रूप से मनाया जाए। रन फार यूनिटी द्वारा जनपद मुख्यालय से इस्लामनगर चौराहा बहजोई तक दौड़ लगेगी। डीएम ने कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली जाए। नगर पालिका अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नगर पालिका में भव्यता रूप से जन्मदिन को मनाया जाए। उन्होंने बताया कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं, जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम जी के जीवन काल की महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों मानव मूल्यों एवं राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना का आदर्श है। 31 अक्टूबर 2020 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन दिवस पर जनपद के समस्त दफ्तरों में भव्य रुप से मनाया जाए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रामकेश सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।