धाíमक स्थलों पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव, महिला घायल
???? ?? ?????? ?????? ????? ????? ???? ??? ??? ???? ?? ?? ??????? ???? ?? ???? ????? ?? ?????? ???? ???? ??? ???? ??? ????? ??????? ???? ????? ?????? ?? ????? ?? ??????? ??????? ?? ??????? ?? ???? ?????? ??????? ?? ??? ????? ????? ??? ??? ?????? ????? ???? ?? ??? ??? ?????? ?? ?????? ?? ????????? ?? ?? ??? ??? ???? ??? ???-????? ???? ???? ?? ??? ????????? ????? ?? ????? ?? ???? ??? ???
बहजोई: धाíमक स्थलों पर निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और पथराव, फायरिग हुई। एक महिला घायल हो गई। गांव में ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शुक्रवार की दोपहर गांव भवन में धाíमक स्थल पर निर्माण किए जाने की बात को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। गाली गलौज के बाद पथराव शुरू हो गया। इस बीच फायर भी किया गया जिसमें एक महिला नसरीन के हाथ में छर्रा लगने से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस गांव पहुंची और उन्होंने मौके पर जमा भीड़ को हटाया। अपने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया जिसके मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज, उप जिलाधिकारी चन्दौसी महेश प्रसाद दीक्षित, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्रपाल भडाना ने ग्रामीणों से बातचीत की। एक पक्ष का कहना है कि धाíमक स्थल पर रहने वाला बाबा गालियां देता है और उधर से गुजरने वालों के साथ अभद्र व्यवहार कराता है। दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि धाíमक स्थल में पुराने हवन कुंड की साफ-सफाई करने के साथ ही बरसात से बचाने के लिए उसकी मरम्मत कर रहे थे जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा बेवजह विवाद किया गया है। पहले भी वह धाíमक स्थल को लेकर विवाद की स्थिति पैदा करते रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि धाíमक स्थलों पर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच हल्का पथराव हुआ था। जिसमें महिला घायल हो गयी है। लोगों को चिहित कर कार्यवाही की जा रही है। गांव में अमन-शांति बनाए रखने के लिए ऐहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पांच थानों की पुलिस
बहजोई: गांव भवन में धाíमक स्थलों पर निर्माण किए जाने को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच पथराव होने की सूचना मिलने पर थाना बहजोई, थाना धनारी, थाना हयातनगर, थाना बनियाठेर, थाना कुढ़फत्तेहढ़ के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।