Move to Jagran APP

पर्यावरण संरक्षण को किया जागरूक

सम्भल : महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। स्वच्छ पर्यावरण

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jun 2018 12:41 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jun 2018 12:41 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण को किया जागरूक
पर्यावरण संरक्षण को किया जागरूक

सम्भल : महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण में अतुलनीय योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। स्वच्छ पर्यावरण के बिना जीवन नहीं है और पर्यावरण को बचाकर ही जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है। अगर हम पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करेंगे तो उसका खामियाजा आने वाली कई पीढि़यों को भुगतना पड़ेगा। इसके लिए पर्यावरण के प्रति महिलाएं अपनी जिम्मेदारी तो निभा ही रही है, साथ ही लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण करने के लिए लोगों को जागरूक कर रही हैं।

loksabha election banner

बुधवार को ¨हदू जागृति महिला मंच की पदाधिकारियों ने शहर के मुहल्ला दुर्गा कालोनी स्थित एक मैदान में पौधरोपण किया। लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से समय-समय पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष नेहा मलय ने कहा कि पेड़ों के कटने से प्रकाश संश्लेषण क्रिया प्रभावित होती है। कार्बन डाई आक्साइड गैस अधिक मात्रा में वायुमंडल में घुलकर आवरण बना लेती है। इससे सूर्य का ताप वायुमंडल से बाहर नहीं निकल पाता। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए हम लोग नहीं चेते तो आने वाले समय में विकट स्थिति पैदा हो जाएगी। इस दौरान साक्षी मेहरोत्रा, पूनम पवांर, आशा गुप्ता, तारा ठाकुर, गुडिया ठाकुर, बेबी ठाकुर, गुडड् मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.