विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम्हारी जिंदगी के दिन थोड़े ही बचे हैं', कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली धमकी

Published: Sat, 26 Sep 2026 01:19 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 01:40 PM (IST)

कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़े कुलवीर सिंह सिद्धू नामक व्यक्ति ने जान से ...और पढ़ें

धमकी भरी ऑडियो सुनाते कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम।

धमकी भरी ऑडियो सुनाते कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम।

HighLights

  1. आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जान से मारने की धमकी।

  2. कुलवीर सिंह सिद्धू ने अमेरिका से ऑडियो संदेश भेजकर धमकाया।

  3. कल्कि धाम ट्रस्ट ने एसपी से सुरक्षा और जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, संभल। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। श्री कल्कि धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष उमा रमण त्रिपाठी की ओर से पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में धमकी देने वाले व्यक्ति का नाम कुलवीर सिंह सिद्धू बताया गया है। उसके बब्बर खालसा नामक आतंकी संगठन से जुड़े होने का भी दावा किया गया है।

शनिवार को मीडिया को जानकारी देते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि 24 सितंबर की रात अमेरिका के नंबर (+1 216-253-1406) से उनके व्यक्तिगत मोबाइल नंबर आडियो संदेश आया। इसमें कुलवीर सिंह सिद्धू ने अपना परिचय देते हुए धमकी दी।

धमकी देने वाले ने कहा, 'तुम्हारी जिंदगी के दिन थोड़े ही बचे हैं'

संदेश में कहा गया कि “अपना ये पाखंड फैलाना बंद कर दो, वरना तुम्हें किसी दिन भी उड़ा दिया जाएगा। तुम्हारी जिंदगी के दिन थोड़े ही बचे हैं।” दावा है कि आडियो संदेश में बम विस्फोट करने की धमकी भी दी गई। उन्होंने धमकी देने वाले के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने और मोबाइल नंबर की जांच कराने की मांग की गई है।

साथ ही आचार्य प्रमोद कृष्णम और श्री कल्कि धाम की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। एक पत्र भी एसपी को भेजा है , जिसकी प्रतिलिपि डीजीपी, एडीजी सुरक्षा और एडीजी एलओ को भी भेजी गई है।

यह भी पढ़ें- रोजाना दो घंंटे जनता की शिकायतें सुनेंगे सभी अधिकारी, IAS एम अरूणमोली की एटा में नई पहल