विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले कुर्सी पर बैठाया फरियादी, फिर अधिकारी से सामना कराकर दूर कराई समस्या, IAS एम अरूणमोली की एटा में नई पहल

Published: Sat, 26 Sep 2026 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 11:23 AM (IST)

एटा की नई जिलाधिकारी आईएएस एम. अरूणमोली ने जनसमस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए नई पहल शुरू की ...और पढ़ें

फरियादी के सामने आईएएस एम अरूणमोली।

फरियादी के सामने आईएएस एम अरूणमोली।

HighLights

  1. अधिकारी प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की शिकायतें सुनेंगे

  2. जनता दर्शन को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी जोड़ा गया है

  3. शिकायतों की जांच कर तत्काल और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए गए

जागरण संवाददाता, एटा। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष पद पर तैनात 2017 बैच की आईएएस एम अरूणमोली को जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। जनसमस्याओं के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत जनपद स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों तथा नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसमस्याएं सुनेंगे अधिकारी

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन को ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी जोड़ा है। शुक्रवार को जनता दर्शन के दौरान उनके समक्ष पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कराया गया। शिकायतकर्ता के सामने ही अधिकारियों से प्रकरण की वर्तमान स्थिति और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली गई।

 

etah dm small

डीएम सभागार में मौजूद जिलाधिकारी।

तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के दिए निर्देश

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों की जांच कर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए और प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबंधित अधिकारियों से कराया जा रहा सीधा संवाद

नई व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी और संबंधित अधिकारी के बीच सीधे संवाद से प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और उसी के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। जिला प्रशासन की इस पहल से जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

dm etah with fariyadi

यह भी पढ़ें- नाना रहे बिहार के DGP, माता-पिता भी सिविल सेवा में, अब IAS अनुनय झा बने मुरादाबाद के नए डीएम

कार्य को समय से पूरा कराएं

जिलाधिकारी एम अरुन्मोली ने कहा कि विभिन्न विभाग एवं कार्यदायी संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को अतिरिक्त गति प्रदान करें तथा उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर पूर्ण कराएं। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कानून व्यवस्था प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीएम ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विकासखंड एवं तहसील स्तर पर किसी भी प्रकार का प्रकरण लंबित न रहे। जिससे कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित हो सके।