मुठभेड़ में इनामी गिरफ्तार, दारोगा व सिपाही घायल
सम्भल : कई मामलों में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश से मंगलवार की रात रजपुरा पु
सम्भल : कई मामलों में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश से मंगलवार की रात रजपुरा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फाय¨रग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फाय¨रग करनी शुरू कर दी। दोनों तरफ से आधा घंटे तक फाय¨रग होती रही। पुलिस की गोली लगने से बीस हजार इनामी बदमाश घायल हो गया जबकि चौकी इंचार्ज व एक सिपाही को भी छर्रे लग गए। दो बदमाश जंगल में फरार हो गए।
रजपुरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बदमाश बाइक द्वारा हसनपुर मार्ग से गवां की तरफ किसी की वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी पुलिस बल के साथ गवां-हसनपुर मार्ग स्थित परतापुर गांव में पहुंच गए और चे¨कग करनी शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक बाइक पर तीन लोग आते हुए पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस तीन बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फाय¨रग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी फाय¨रग की। दोनों तरफ आधा घंटे तक फाय¨रग होती रही। इसके इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। जबकि गवां चौकी प्रबोध कुमार सिपाही सुरेश चंद्र को भी छर्रे लग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया। जबकि अन्य दो बदमाश फरार हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए बहजोई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर गुन्नौर, धनारी, कोतवाली सम्भल पुलिस के अलावा एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी पंकज कुमार पांडेय मौके पर पहुंच गए। फरार बदमाशों की तलाश की गई। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का नाम अनस है। यह सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव उझारी गांव का है। इस पर लगभग पंद्रह मुकदमे दर्ज है। अपहरण व गोकशी के मामले में फरार चल रहा था।