चोरी करते युवक को पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
सम्भल: कोतवाली क्षेत्र के सम्भल- हसनपुर मार्ग स्थित मंडी समिति में साइकिल चोरी करते वक्त लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। जिससे वह चोटिल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पिटाई के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के लिए सौंप दिया। तहरीर दी गई है।
सम्भल : कोतवाली क्षेत्र के सम्भल- हसनपुर मार्ग स्थित मंडी समिति में साइकिल चोरी करते वक्त लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की जिससे वह चोटिल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पिटाई के बाद लोगों ने युवक को पुलिस के लिए सौंप दिया। तहरीर दी गई है।
शहर के मंडी समिति में महेंद्र ¨सह फलों की आढ़त लगाता है। मंगलवार को वह अपनी आढ़त पर बैठा हुआ था। उसकी साइकिल बराबर में खड़ी थी। इस बीच एक युवक आढ़त पर पहुंचा। बराबर में खड़ी साइकिल का ताला तोड़ लिया। इसके बाद वह साइकिल को ले जाने लगा। अचानक आढ़ती की नजर पड़ी तो उसने युवक को धर दबोचा। इसके बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की। सूचना के बाद चौधरी सराय पुलिस चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पिटाई के बाद युवक को पुलिस के लिए सौंप दिया। चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर निवासी मुस्तकीम को पकड़ा गया है।