CAA Protest : भीड़ से घिर गए दारोगा, नहीं चली पिस्टल तो बोले हट जाओ पीछे गोली मार दूंगा Sambhal News
मुंह से ठांय ठांय करने वाली सम्भल पुलिस एक बार मुसीबत में फंस गई। प्रदर्शनकारियों ने घेरा तो पिस्टल भी जवाब दे गई।
सम्भल, जेएनएन। मुंह से ठांय-ठांय करने वाली सम्भल पुलिस की एक बार फिर पिस्टल दगा दे गई।चन्दौसी में पुलिस व लोगों पर पथराव करने वाले बवालियों से निपटने के लिए पुलिस को फायङ्क्षरग करनी पड़ी। एक पुलिस कर्मी बवालियों के बीच फंस गया। चारों तरफ से पत्थर आ रहे थे। तभी पुलिस कर्मी ने भीड़ को खदेडऩे के लिए पिस्टल निकालकर फायङ्क्षरग करने की कोशिश की तो वह दगा दे गई। कई बार प्रयास करने के बाद भी जब पिस्टल नहीं चली तो पास में खड़े एक दारोगा से कहा कि फायङ्क्षरग करो लेकिन, दारोगा के भी फायङ्क्षरग करने में हाथ कांप गए। दारोगा को कवर से पिस्टल निकालने में काफी देर तक का समय लग गया। ऐसे में दारोगा ने मुंह से ही कहना शुरू कर दिया कि हट जाओ पीछे नहीं तो मार दूंगा गोली।
काफी तादाद में जुटी भीड़
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जारई गेट स्थित बड़ी मस्जिद पर भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को देखकर हाथों में तख्तियां लिए युवा नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी महेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व कोतवाली प्रभारी धर्मपाल ङ्क्षसह को धक्का देकर फव्वारा चौक पर पहुंच गए। उसके बाद भीड़ मुरादाबाद गेट से बाजार की ओर बढऩे लगी। बाजार की ओर बढ़ रही भीड़ को मौके पर पहुंचे कोतवाल धर्मपाल ङ्क्षसह बाजार में जाने से रोकने लगे। कोतवाल व पुलिस बल को धक्का देकर युवा आगे निकले और मुरादाबाद गेट पुलिस चौकी के पास पहुंच गए। वहां पर कुछ युवा पहले से ही हाथों में ईंट पत्थर लिए खड़े थे उन्होंने खुली दुकानों व पुलिस कर्मियों के ऊपर ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। भीड़ में फंसने पर एक पुलिसकर्मी ने अपनी पिस्टल निकाल ली। पिस्टल निकालकर भीड़ को खदेडऩे के उद्देश्य से फायङ्क्षरग करने का प्रयास किया लेकिन, फायङ्क्षरग न हो सकी।
फायरिंग करने में छूटे पसीने
भीड़ ने लगभग पुलिस को घेर ही लिया था। तभी एक दारोगा से कहा गया कि फायङ्क्षरग करो लेकिन, वह भी फायङ्क्षरग न कर सके। ऐसे में दारोगा कहने लगे कि पीछे हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा। अगर सही समय पर आकर अन्य पुलिस कर्मियों ने फायङ्क्षरग न की होती तो शायद कुछ पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आ सकती थी।