Move to Jagran APP

गंगा में समाई नाव, दो लापता, 17 बचाए

जुनावई (सम्भल) : गुन्नौर कोतवाली अंतर्गत समसपुर गंग व रघुपुर पुख्ता गांव के निकट स्थित गंगा घा

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 12:30 AM (IST)
गंगा में समाई नाव, दो लापता, 17 बचाए
गंगा में समाई नाव, दो लापता, 17 बचाए

जुनावई (सम्भल) : गुन्नौर कोतवाली अंतर्गत समसपुर गंग व रघुपुर पुख्ता गांव के निकट स्थित गंगा घाट से नाव पर सवार होकर शाहकरा के लिए नाव से निकले 19 लोग गंगा के पानी में समा गए। अचानक से अनियंत्रित हुई नाव गंगा की गोद में समा गई और इसमें सवार लोग डूब गए। किनारों पर मौजूद दो मछुआरों के साथ ही नाव में सवार लोगों ने खुद ही एक दूसरे की मदद की और 17 लोग बचा लिए गए। हालांकि एक ढाई साल के मासूम सहित दो लोगों का पता नहीं चल सका। उधर बचाए गए 17 लोगों में छह की हालत गंभीर देख उन्हें बदायूं के लिए रेफर किया गया है। उधर मौके पर गुन्नौर का प्रशासनिक व पुलिस अमला भी पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक लापता की तलाश जारी थी। अलीगढ़ जनपद के दादौ क्षेत्र के साथ ही बदायूं जनपद के सहसवान, उघैती, सहावर कासगंज के 19 लोग दो बाइक लेकर नाव पर सवार हुए। नाव दो मल्लाह व उनके दो अन्य साथी चला रहे थे। नाव जैसे ही बीच गंगा में पहुंची अचानक से वह डगमगाने लगी। लोग घबरा गए और इधर उधर होने लगे। नाविक ने सबको धमकाया और डूबोने की धमकी देकर शांत करा दिया। फिर अचानक से नाव अनियंत्रित हुई और नदी में समाने लगी। इसी बीच नाविक तो कूदकर भाग निकले लेकिन लोग डूबने लगे। वहां चीखपुकार सुनकर किनारों पर मौजूद दो मछुआरों के साथ ही अन्य लोगों ने मदद शुरू कर दी। प्रयास कर लोगों ने 17 लोगों को बचा लिया। जबकि अलीगढ़ जनपद के दादौ थानांतर्गत नगला बगिया निवासी भीमसेन के ढाई वर्षीय मासूम पुत्र प्रदीप तथा नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ के अमित पुत्र सरदार लापता हो गए। शेष बचे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से रामा देवी (40) पत्नी लाल ¨सह, प्रेमवती (25) पत्नी लाल ¨सह, गंगा देवी पत्नी तोताराम, शीशुपाल (14) पुत्र लाल ¨सह, अजीत पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़ तथा खिलौनावती (32) पत्नी महेंद्र निवासी नगला बगिया थाना दादौ की हालत गंभीर देख उन्हें दंगवा सीएचसी भेजा गया। यहां से उन्हें बदायूं अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर मौके पर एसडीएम सम्भल व इंस्पेक्टर गुन्नौर पहुंचे और बचाव कार्य अपनी देखरेख में कराया। इनसेट.....

loksabha election banner

नाव पर सवार लोग

1 - देवराज पुत्र लीलाधन निवासी उस्मानपुर थाना जरीफ नगर बदायूं

2 - अजीत पुत्र सोरन ¨सह निवासी धोबरखेड़ा बदायूं

3 - प्रियंका पत्नी अजीत निवासी धोबरखेड़ा बदायूं

4 - मुकेश पुत्र बाबूराम निवासी नगला चोई थाना सहसवान जनपद बदायूं

5 - बाबूराम पुत्र लाखन निवासी नगला चोई थाना सहसवान जनपद बदायूं

6 - विशाल पुत्र सौमेश निवासी हंडुआ थाना उघैती बदायूं

7 - संजीव पुत्र तेजपाल निवासी हंडुआ थान उघैती जनपद बदायूं

8 - भीमसेन पुत्र नेम ¨सह निवासी इतवारपुर सहावर जनपद कासगंज

9 - लाल ¨सह पुत्र प्रीमल ¨सह निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

10 - रामा देवी पत्नी लाल ¨सह निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

11 - प्रेमवती पत्नी भीकमसेन निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

12 - गंगा देवी पत्नी तोताराम निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

13 - शिशुपाल पुत्र लाल ¨सह निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

14 - अजीत पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

15 - अमित पुत्र सरदार निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

16 - लक्ष्मी पत्नी तोताराम निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

17 - खिलौनवती पत्नी महेंद्र निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

18 - प्रदीप पुत्र भीमसेन निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

19 - सुमीत निवासी नगला बगिया थाना दादौ अलीगढ़

::::

क्त्रद्गश्चश्रह्मह्लद्गह्म ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य :

क्त्रड्डद्दद्ध1द्गठ्ठस्त्रह्मड्ड स्द्धह्वद्मद्यड्ड

8

\द्गद्वड्डद्बद्यद्बस्त्र6

8

\ङ्खद्गढ्डद्गठ्ठद्दद्यद्बह्यद्धह्लड्डद्द6ह्य

9999


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.