कार में भरकर ले जा रहे गोवंशीय पशु के साथ दो दबोचे
चन्दौसी : बनियाठेर थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु को कार में भरकर ले जा रहे दो कारोबारियो
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 01:48 AM (IST)
चन्दौसी : बनियाठेर थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशु को कार में भरकर ले जा रहे दो कारोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
बनियाठेर थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र ¨सह अमरपुर तिराहे पर चे¨कग कर रहे थे तभी उन्हें एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने कार को दौड़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। अंदर देखा तो एक गोवंशीय पशु भरा हुआ था। सीओ केके सरोज ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने फुरकान निवासी सरायतरीन थाना हयातनगर और हरिओम निवासी धीमरवाड़ी थाना बहजोई को एक गोवंशीय पशु के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें