'राहुल गांधी बेरोजगार हैं, चाहें तो उन्हें भी रोजगार दे देंगे': बबराला में बोले योगगुरु रामदेव, योगी सरकार की सराहना की
योगगुरु रामदेव ने बबराला में आर्य सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी को बेरोजगार बताते हुए उन्हें रोजगार देने की पेशकश ...और पढ़ें

कार्यक्रम में बोलते योगगुरू बाबा रामदेव।
HighLights
आर्य सम्मेलन में योगगुरु ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर
संवाद सहयोगी, बबराला (संभल)। योगगुरु स्वामी रामदेव सोमवार को हेलीकाप्टर से बबराला के बाबूराम सिंह भाय सिंह डिग्री कालेज के मैदान में आयोजित आर्य सम्मेलन में पहुंचे। इससे पहले उन्होंने आर्य समाज के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विद्या कुंज इंटरनेशनल स्कूल पहुंचे। इसके बाद दोपहर एक बजे मंच संभालकर संबोधन शुरू किया।
उन्होंने कहा कि हमने पांच लाख लोगों को रोजगार दिया है। राहुल गांधी बेरोजगार हैं, अगर वह चाहें तो हम उन्हें भी रोजगार दे देंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश में गुरुकुलों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन की सराहना की।
यूपी के गुरुकुलों को 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने अन्य धर्मों में दान की परंपरा का उल्लेख करते हुए लोगों से गुरुकुलों को दान देने और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में योगदान करने का आह्वान किया ऐसे कहा कि हम ऋषियों की परंपरा के वारिस हैं।
ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र सभी वर्णों के लोगों को जाति-पति का भेद मिटाना चाहिए। विदेशी कंपनियों के उत्पादों पर निर्भरता कम करने, स्वदेशी अपनाने और विदेशी उत्पादों का मोह छोड़ने का संदेश दिया। फास्ट फूड को स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताते हुए लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
