Move to Jagran APP

पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि पर सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

समाजवादी पार्टी ने दिन प्रतिदिन बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर रोष व्यक्त किया। साथ ही के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि पर सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्यवृद्धि पर सपाइयों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

चन्दौसी: समाजवादी पार्टी ने दिन प्रतिदिन बढ़ती पेट्रोल की कीमतों पर रोष व्यक्त किया। साथ ही के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष फिरोज खां नेतृत्व में बुधवार की शाम को काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता नगर के जारई गेट तिराहे पर एकत्र हु़ए और पेट्रोल की दरों में वृद्धि के विरोध में पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि प्रदेश और देश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। आम जनता अधिक परेशान है महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं। समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता के साथ खड़ी हुई। रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं की कीमतों में बेतहाश वृद्धि से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की दरों में अचानक वृद्धि करके महंगाई से आज लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। सतीश प्रेमी ने कहा कि देश में दलित मुस्लिम पिछड़े आज परेशान है। अप्रत्यक्ष रूप से रविदास मंदिर तोड़ा गया है। मंदिर का दोबारा निर्माण किया जाए। नगर अध्यक्ष महमूद अख्तर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल पर बढ़े हुए दामों को वापस लिया जाए। इस दौरान हरवीर यादव, दिनेश भारद्वाज, उवेस कुरैशी, रेनू कुमारी, संगीता यादव, गीता वाल्मीकि, राजेश चौहान, महफूज आजमवादी, गौरव यादव, पूरन सिंह, विमल चौधरी, रईस कुरैशी, मुन्ना सिंह, आमिर खान, जावेद कुरैशी, अंकित शर्मा, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.