Move to Jagran APP

रमजान में तली भुनी चीजों से दूर रहें, धूप में न निकले रोजेदार

ष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए।आइए जानते हैं रोजे के दौरान किस चीज को अपनी थाली में शामिल करने से आप पूरे रमजान माह में सेहतमंद बने रह सकते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाने रब ने बताया कि सहरी और इफ्तारी करते समय बरतें ये सावधानी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 May 2019 11:34 PM (IST)Updated: Wed, 08 May 2019 11:34 PM (IST)
रमजान में तली भुनी चीजों से दूर रहें, धूप में न निकले रोजेदार
रमजान में तली भुनी चीजों से दूर रहें, धूप में न निकले रोजेदार

सरायतरीन: माह ए रमजान में मुसलमान रोजे रखते हैं। रोजे के समय चिकित्सक खान पान की चीजों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। इस दौरान गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं रोजे के दौरान किस चीज को अपनी थाली में शामिल करने से आप पूरे रमजान माह में सेहतमंद बने रह सकते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाने रब ने बताया कि सहरी और इफ्तारी करते समय बरतें ये सावधानी।

loksabha election banner

अल्लाह की रहमत और बरकत का महीना रमजान शुरू हो चुका है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम लोग 29 या 30 दिन तक रोजे रखते हैं। रोजे में अल्लाह की इबादत करते हुए रोजेदार को अपनी सेहत और खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसे में उन्हें इफ्तार और सहरी के लिए पोषक आहार को डाइट में शामिल करना चाहिए, ताकि वो दिनभर तृप्त महसूस और ऊजार्वान बने रहें। रोजे के समय डाक्टर खान पान की चीजों पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते हैं। इस दौरान गैरजरूरी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं रोजे के दौरान किस चीज को अपनी थाली में शामिल करने से आप पूरे माह ए रमजान सेहतमंद बने रह सकते हैं। तली चीजों से करें तौबा

रोजे के दौरान तली हुई चीजों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है। सहरी के समय अंडा, आटे की रोटी या पराठा, ताजे फल आदि खाने से सेहत ठीक रहती है। ध्यान रहे सहरी के समय ज्यादा कॉफी या सोडा नहीं पीना चाहिए। साथ ही सहरी में बिरयानी, कबाब, पिज्जा, और फास्ट फूड्स नहीं खाने चाहिए।ये आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। रोजे में इफ्तार के दौरान खजूर खाना चाहिए।खजूर सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खजूर में आयरन होता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इफ्तार के समय तला हुआ खाना शरीर के लिए हानिकारक होता है।इफ्तार में तला हुआ खाना खाने से बचना चाहिए।

खजूर का सेवन- यूं तो खजूर को स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता हैं।खजूर ऊर्जा का स्त्रोत होने के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसलिए इफ्तार करते समय इसे अपनी थाली में जरूर शामिल करे। फाइबर युक्त चीजें खाएं- अगर रमजान के वक्त अपच की समस्या आती है तो इसे पचाने के लिए फाइबरयुक्त चीजें खानी चाहिए।इफ्तार के समय खाने खाते समय कम से कम पानी पीना चाहिए। क्योंकि ज्यादा पानी पीने खाना पचता नहीं है। जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है

रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन खाना चाहिए। अधिक मात्रा में प्रोटीन खाने से कम भूख लगती है। बीमार लोगों को ये नहीं खाना चाहिए- जिन लोगों को दिल की बीमारी और मधुमेह की बीमारी है उन लोगों को कबाब, बिरयानी और चिकन खाने से बचना चाहिए।इफ्तार से लेकर सेहरी तक खाना खाने के समय हाथ अच्छे से धो लेने चाहिए क्योंकि भूखे रहने पर शरीर में कमजोरी आ जाती है और कीटाणु जल्दी हमला करते हैं। धूप में कतई बाहर न निकलें रोजेदार- गर्मी के दिन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।ऐसे में रोजेदार धूप में बाहर न निकलें। ब्लडप्रेशर या सुगर हो तो उन्हें रोजा नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उस दशा में सुगर अनकंट्रोल हो सकता है। अगर किसी परिस्थिति में बाहर निकलने की नौबत आए तो तौलिया या गमछा बांधकर निकले।ज्यादा से ज्यादा समय कूलर व एसी में रहने से दिक्कत नहीं आएगी। अगर कोई परेशानी आए तो रोजा तोड़ दें।कमजोर, खून की कमी या गर्भवती महिलाएं तो कतई रोजा न रखें। ओट्स से बने परांठे-

अंडे की भुरजी खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको दिनभर भूख नहीं लगेगी।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.